नाइजीरिया। बोको हराम के आतंकियों ने पिछले महीने नाइजीरिया के दापची इलाके से अगवा करीब 100 छात्राओं को मुक्त कर दिया है। सुत्रों के मुताबिक, आतंकी संगठन के कुछ सदस्य बुधवार तड़के कई ट्रकों में भरकर इन छात्राओं को दापची शहर के बीचोंबीच छोड़ गए। 11 से 19 साल की सौ से ज्यादा छात्राओं को गत 19 फरवरी को उनके स्कूल से अगवा कर लिया गया था।
बोको हराम के आतंकियों ने इससे पहले वर्ष 2014 में चिबूक शहर से 270 छात्राओं को अगवा कर लिया था। एक छात्रा ने बताया कि आतंकियों की कैद में उसकी पांच साथियों की मौत हो गई। एक ईसाई लड़की अब भी आतंकियों की कैद में है, क्योंकि उसने धर्म परिवर्तन करने से इन्कार कर दिया था।
MUST WATCH
नाइजीरिया के सूचना मंत्री लेई मुहम्मद ने कहा, 'लड़कियों को छुड़ाने के लिए हिंसा का रास्ता अपनाना खतरनाक हो सकता था। इसलिए हमने अपने मित्र राष्ट्रों की मदद से आतंकी संगठन से बातचीत कर लड़कियों को रिहा कराया है।'