ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखण्ड दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। कार्यक्रम की सफलता में कोई कोर कसर न रहे इसके लिए लगातार तैयारियां की जा रही हैं। गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के स्वागत समिति की संयोजिका महापौर अनिता ममगांई ने कैम्प कार्यालय में एक बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस बार राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऐतिहासिक स्वागत की रणनीति भी बनाई गई है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है, उससे तय है कि यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से प्रदेश को एक नई दिशा मिलेगी, जिसका लाभ मिशन 2022 को पूर्ण बहुमत के साथ फतह कर सत्ता में वापसी से मिलेगा। बैठक में जिला मंत्री पंकज शर्मा, मंडल मंत्री सुनील उनियाल,पार्षद कमलेश जैन,पार्षद कमला गुनसोला, पंकज गुप्ता, राजपाल ठाकुर, देवदत्त शर्मा, रोमा सेहगल, शैलेन्द्र रस्तोगी आदि उपस्थित थे।
यह खबर भी पढ़े: मथुरा : प्रेमी युगल सुसाइड करने गेस्ट हाउस पहुंचे, प्रेमिका की गोली मारकर हत्या, प्रेमी गिरफ्तार