गाजियाबाद। नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन के मद्देनजर शुक्रवार को दिल्ली-गाजियाबाद सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए यूपी पुलिस और दिल्ली पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। उधर किसानों ने गाजियाबाद में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रर्दशन किया।
किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए गाजियाबाद-दिल्ली बाॅर्डर पर दोनों राज्यों की पुलिस तैनात है। दोनों ओर से बेरिकैडिंग की गई है। जिलाधिकारी डा. अजय शंकर पांडेय व एसएसपी कलानिधि नैथानी खुद स्थिति पर नजर रखे हुए है। शुक्रवार को भाकियू (टिकैत) के प्रदेश उपाध्यक्ष चैधरी राजवीर सिंह के नेतृत्व में हापुड़ रोड स्थित सीबीआई एकेडमी के पास प्रदर्शन किया।
राजवीर सिंह का कहना है कि किसानों को जगह-जगह पुलिस प्रशासन द्वारा रोका जा रहा है लेकिन इस तानाशाही के चलते किसानों की आवाज को दबाचा नहीं जा सकता। भाकियू (भानू) ने भी किसानों के आंदोलन का अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा कर दी है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनोज नागर व जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने कहा कि यदि किसानों की मांगे नहीं मानी गई तो वे आंदोलन करेगे।
यह खबर भी पढ़े: 'आश्रम 2' में अपनी बोल्ड अदाओं से बाबा को घायल करने वाली 'बबीता' की ये तस्वीरें मचा रही है सनसनी
यह खबर भी पढ़े: पति की प्रेम लीला का पता चला तो पत्नी ने पति को पिंजरे में बंद कर नदी में फेंका