रांची। झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए हमें पार्टी की नीतियों एवं विचारधाराओं से जनता को अवगत कराना है। इसके साथ ही भाजपा की जनविरोधी, महिला विरोधी और गरीब विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य के साथ हमें काम करना है। गुंजन सिंह सोमवार को कांटाटोली और हिन्दपीढ़ी में आयोजित बैठक में बोल रही थी।
बैठक में रांची लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन के उम्मीदवार सुबोधकांत सहाय की जीत को लेकर रणनीति बनायी गयी। उन्होंने कहा कि पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की एक-एक असफलता से लोगों को परिचित कराना है। महिला कांग्रेस इस चुनाव में पार्टी उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित कराने में अपनी अहम भूमिका निभायेगी।
MUST WATCH & SUBSCRIBE
बैठक में महिला कांग्रेस की रांची लोकसभा प्रभारी पिंकी सिंह, गौरी मल्लिक, अनिता सिन्हा, संगीता टोप्पो, नीतू देवी, अंजली टोप्पो सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं।