ललितपुर। उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के जखोर क्षेत्र में एक महिला ने रविवार तड़के चारपाई पर सो रहे व्यक्ति की कुल्हाडी से प्रहार करके हत्या कर दी।
यह खबर भी पढ़ें: महाराष्ट्र: राकांपा ने निकाय चुनाव में शिवसेना के साथ गठबंधन से किया इनकार
पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरौदा स्वामी गांव निवासी 50 वर्षीय केरन सिंह चारपाई पर सो रहा था। उन्होंने बताया कि तड़के करीब चार बजे उनकी चचेरी बहू द्रोवाई ने कुल्हाडी से केरन सिंह पर वार कर दिया,जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि महिला मानसिक रुप से बीमार थी।
उन्होंने बताया कि महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।