शिमला। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी के ठियोग रैली में न आने पर अब पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह तथा हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल इस रैली को संबोधित करेंगे। शिमला से सटे ठियोग के पोटेटो ग्राउंड में कांग्रेस पार्टी द्वारा शिमला संसदीय क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार धनीराम शांडिल के पक्ष में सोमवार को चुनावी रैली रखी गई है।
मात्र 240000/- में टोंक रोड जयपुर में प्लॉट 9314166166
प्रियंका गांधी ने इस रैली को सम्बोधित करना था, लेकिन एसपीजी ने सुरक्षा कारणों से प्रियंका के इस रैली में आने से इनकार कर दिया। दरअसल एसपीजी के अधिकारियों ने रविवार को पोटेटो ग्राउंड का दौरा किया। अधिकारियों के मुताबिक रैली स्थल उनके द्वारा निर्धारित मापदंडों पर सही नहीं पाया गया, इस कारण प्रियंका यहां रैली को संबोधित करने नहीं आएंगी।
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के राजनितिक सचिव हरि कृष्ण हिमराल ने बताया कि ठियोग में अब सोमवार को कांग्रेस की जिलास्तर की रैली का आयोजन होगा जिसमें शिमला जिला के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं को आलू मैदान ठियोग में लाया जाएगा और इस रैली को हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व शिमला संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार धनी राम शांडिल संबोधित करेंगे ।
प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन
वहीं रैली की तैयारियों में जुटे जिला शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने बताया कि सभी ब्लाॅक अध्यक्षों व शिमला जिला के कांग्रेस विधायकों को रैली की सफलता के लिये टारगेट दे रखा है और यह रैली अब तक की सबसे सफल और एैतिहासिक रैली साबित होगी।