वाराणसी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का 49वां जन्मदिन बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कही गौ सेवा की तो कहीं मरीजों में फल वितरण और गरीब श्रमिकों के बीच केक काट कर जश्न मनाया।
महानगर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने रामापुरा में गो माता को गुड़ केला और हरा घास खिलाकर पार्टी अध्यक्ष को शुभकामना दी। और उनके स्वस्थ्य दीर्घ यशस्वी जीवन के लिए गोमाता से प्रार्थना कीं। इस दौरान पार्टी के नेताओं ने कहा कि चुनावों में पार्टी के हार से घबराने की जरूरत नहीं हैं।
हमें जनता के दिल में जगह बनाने के लिए उनके समस्याओं के समाधान के लिए लड़ना होगा। कांग्रेस के पुराने वैभव और इतिहास को याद कर प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने केन्द्र सरकार को निशाने पर लेकर कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखने वाले पार्टी के अतीत के पन्नों में खो जायेंगे।
इस दौरान किशन सेठ,रविन्द्र,गोपाल पांडेय,ओम प्रकाश यादव,शकील बबलू आदि शामिल रहे। इसी क्रम में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरूधाम चौराहे पर श्रमिकों के बीच पार्टी अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर श्रमिकों को खिलाने के बाद राहगीरों को और खुद खाया। प्रदेश महासचिव राघवेन्द्र चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संदेश दिया कि कांग्रेस श्रमिकों की हितैषी है।
जयपुर में प्लाट मात्र 2.60 लाख में कॉल 9314166166