नोएडा। यूपी के यमुना एक्सप्रेस-वे पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ऐसी ही एक वारदात आज सुबह ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर भी हुई है, जिसमें चार लोग मौत के घाट उतर गए। कहा जा रहा है इस दुर्घटना में एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार इनोवा कार ने यमुना एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार पूरी तरह से पिचक गई है। पुलिस ने कड़ी मेहनत के पश्चात कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
यह सड़क हादसा हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर आगरा से नोएडा आने वाली लेन पर हुई। कार में पांच लोग मौजूद थे, जिनमें से चार घटनास्थल पर ही मर गए। बता दें कि कार सवार शादी समारोह से लौट रहे थे।
कुछ लोगों के मुताबिक, कार की गति काफी ज्यादा थी जिसके कारण दुर्घटना हुई। पुलिस ने सभी लाशों को पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया है एवं कर्ताओं की पहचान कर उनके परिवार के सदस्यों को जानकारी कर रही है।
यह खबर भी पढ़े: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 93 लाख के पार, रिकवरी रेट बढ़कर हुई 93.67 प्रतिशत