लखनऊ। गोमती नगर के विशेषखंड काॅॅलोनी में शुक्रवार देर रात होटल सहारा ग्रैन्ड के कर्मचारी कृष्णकांत की गोली मारकर हत्या मामले में दो लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों लड़कियों को हत्या एवं हत्या का षड़यंत्र रचने के आरोप में जेल भेज दिया है। इसके अलावा एक युवक पुलिस के हिरासत में लिया गया है, जिससे विभूतिखंड थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है।
क्षेत्राधिकारी गोमतीनगर अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि होटल सहारा ग्रैन्ड के कर्मचारी कृष्णकांत की हत्या के मामले की जांच चल रही है। इसमें शुरुआती दौर में कृष्णकांत से विवाद करने वाले दो युवकों की जानकारी हुई थी। इसकी पड़ताल करते हुए होटल के कमरे में मिली लड़की को हिरासत में लिया गया। जब सामने आया कि गोली चलाने वाला युवक होटल में दाखिल हुआ था। उसे कृष्णकांत ने रोका था। उसने गुस्से में उस पर गोली चलायी और भाग निकला।
उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान दो लड़कियों रुबि और गुरमीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया और धारा 302, 120 बी के तहत दोनों को जेल भेज दिया गया। इनके साथियों और गोली मारने वाले युवक की तलाश हो रही है। एक युवक जिस पर शक है, उसे हिरासत में ले कर पूछताछ चल रही है।
जयपुर में प्लॉट/ फार्म हाउस: 21000 डाउन पेमेन्ट शेष राशि 18 माह की आसान किस्तों में, मात्र 2.30 लाख Call:09314166166
MUST WATCH & SUBSCRIBE
उन्होंने बताया कि गोली चलाकर भाग रहे युवक की पहचान में पुलिस जुटी है। भागते हुए उसके कंधे से गिरे तौलिये की पहचान हो गयी है। वह तौलिया घटनास्थल के बगल में एक होटल का है। जहां पर पुलिस टीम ने दबिश दे कर रजिस्टर व सीसीटीवी फुटेज जांचा है। अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।