गोरखपुर। पिछले कुछ दिनों से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल रही पछुआ हवाओं ने गोरखपुर व आस पास के क्षेत्रों में ठण्ड बढ़ा दी है। आगमी दिनों में भी तापमान में गिरावट के साथ ठण्ड बढ़ने के आसार हैं।
मंगलवार को जहां जनपद का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26 डिग्री रहने के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिक तिर्थेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि पछुआ हवाओं के कारण तापमान में गिरावट होगी। आगमी कुछ दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ठण्ड बढ़ेगी। अगले चार दिनों में गोरखपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री रहने के आसार हैं। सात दिनों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) मंगलवार-10 डिग्री सेल्सियस, बुधवार-11 गुरुवार-11 तथा शुक्रवार, शनिवार, रविवार व सोमवार 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने के आसार हैं।