जोधपुर। निकटवर्ती अरणा फांटा के पास भाट बस्ती एरिया में शनिवार दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार मां बेटा को टक्कर मार दी। इस हादसे में बेटे की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार उसकी मां व साला घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना पर पहुंची राजीव गांधी नगर पुलिस ने दोपहर बाद कार्रवाई की।
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि झंवर के कराणी निवासी 35 साल का भोमसिंह पुत्र सुखदान चारण आज दोपहर 12 बजे के आस पास अपनी बाइक पर मां 60 साल की रामकंवर व साले के साथ अरणा फांटा से गुजर रहा था। तब भाट बस्ती के निकट किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस पर तीनों सामान्य व गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया गया कि राह से गुजर रही एक स्कार्पियो का चालक इन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल लेकर पहुंचा। मगर कुछ देर बाद में भोमसिंह की मौत हो गई। उसकी मां रामकंवर और साले को उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। दुर्घटना की जानकारी पर राजीव गांधी नगर पुलिस अस्पताल पहुंची।
मात्र 260000/- में टोंक रोड जयपुर में प्लॉट 9314166166