पटना। मोकामा स्थित नाजरथ शेल्टर होम से फरार सातवीं लड़की को एसआईटी ने मंगलवार रात मधुबनी के जयनगर से बरामद किया। इससे पहले छह लड़कियों को दरभंगा से बरामद कर लिया गया था।
जयपुर में प्लॉट मात्र 2.30 लाख में Call On: 09314188188
सातवीं लड़की को एसआईटी ने रेल पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया है। बरामद सातवीं लड़की मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण मामले की अहम गवाह भी है।
इसी सातवीं लड़की ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर पर सीधे तौर पर रेप का आरोप लगाया था। बीते शनिवार को मोकामा बालिका गृह से सात लड़कियां भाग गयीं थी।