पाली। एक बड़ी राजनीतिक पारी खेलने के साथ बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकी सिने स्टार सलमान खान की फिल्मी मां यानी सिने अभिनेत्री और राज्य की पूर्व पर्यटन मंत्री बीना काक अपने विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर से खुद के टिकट कटने की खिलाफत नहीं करेंगी।
जिले में भाजपा ही नहीं इस बार कांग्रेस ने भी अपने बड़े चेहरे और पूर्व मंत्रियों के टिकट काटे हैं। पाली की सुमेरपुर विधानसभा सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री बीना काक का टिकट काट नए चेहरे के रूप में यहां से इस बार रंजू रामावत को टिकट दिया गया है। इस बात का सुमेरपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काफी विरोध किया है। कांग्रेस की ओर से रविवार दोपहर जारी की गई टिकट वितरण की अंतिम सूची में सुमेरपुर के लिए रंजू रामावत का टिकट फाइनल कर दिया गया।
जयपुर में प्लॉट: 21000 डाउन पेमेन्ट शेष राशि 18 माह की आसान किस्तों में, मात्र 2.30 लाख Call:09314188188
इसके बाद पूर्व पर्यटन मंत्री काक रातों-रात सुमेरपुर पहुंच गई। यहां पहुंचते ही बीना काक सबसे पहले मीडिया से रूबरू हुई। उन्होंने कहा कि उनके लिए सब कुछ उनकी पार्टी है। आज पूरे भारत में उन्हें पार्टी की वजह से ही जाना जाता है। पार्टी के इस फैसले से उनके कार्यकर्ता काफी निराश है। पार्टी का फैसला वह दिल से मानती हैं, लेकिन उनके कार्यकर्ता इस फैसले से काफी निराश हैं। वे उनसे बात करने के लिए ही आई हैं। जब काक से पूछा गया कि कार्यकर्ताओं को खुश करने के लिए क्या वे मैदान में उतरेंगी। इस पर काक ने कहा कि वे पहले कार्यकर्ताओं से बात करेंगी। काक ने लगभग एक घंटे तक कार्यकर्ताओं के साथ में विचार मंथन किया। इसके बाद उन्होंने साफ कर दिया कि वे पार्टी के फैसले के साथ रहेंगीं।