जोधपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत मंगलवार को सुबह दिल्ली से जैसलमेर पहुंचे और पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर करीब आधा दर्जन स्थानों पर भाजपा प्रत्याषियों के पक्ष में चुनावी बैठकों भाग लिया। साथ ही भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील की।
केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने भणियाना, बागथल, भीकोड़ाई, फलसूंड व पदमपुरा में चुनावी बैठकों को संबोधित किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार तुष्टीकरण के लिए नहीं बल्कि जनता की भलाई और संतुष्टी के वास्ते काम कर रही है। इस दौरान जैसलमेर बाड़मेर के सांसद एवं केन्द्रीय कृषिराज्य मंत्री कैलाश चौधरी उनके साथ रहे।
केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मंगलवार को जैसलमेर दौरे पर रहे। मंत्री शेखावत सुबह करीब साढ़े सात बजे जैसलमेर पहुंचे। यहां पर भाजपा जैसलमेर के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सारदा के नेतृत्व में उनकी अगवानी की गई। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री पंचायती राज चुनाव में भाग्य आजमा रहे भारतीय जनता पार्टी के जिला परिषद के पद के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी बैठकों में पहुंचे।
केन्द्रीय मंत्री सुबह सबसे पहले भणियाना पहुंचे और यहां पर भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी बैठक को संबोधित किया। उन्होंने केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने बागथल में चुनावी बैठक में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील की।
सभाओं को किया संबोधित
फिर केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने भीकोड़ाई, फलसूंड व पदमपुरा में चुनावी बैठकों को संबोधित किया और भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर आमजन से भाजपा को चुनने का आग्रह किया।
सभाओं में मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का साफा पहनाकर और फूलमाला भाजपा के दुपट्टे पहनकर स्वागत सत्कार किया गया। केन्द्रीय कृषिराज्य मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व विधायक शेतानसिंह राठौड, जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सारदा सहित अनेक प्रमुख भाजपा पदाधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।
यह खबर भी पढ़े: Ekadashi and Tulsi Vivah: आज तुलसी विवाह और देवउठनी एकादशी व्रत, जानें पूजा का समय और विधि