मुंबई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि कोरोना से चल रही जंग में राज्य सरकार को विपक्ष का भरपुर सहयोग मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर से हम लगातार संपर्क में हैं। कोरोना से निपटने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य की जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम आपातकाल जैसे हालात से लड़ रहे हैंँ। एेसे में जनता हमारा साथ दे और घर में ही रहे। जनता संयम बनाए रखे। हमें कड़े फैसले लेने के लिए मजबूर न किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में हमें विपक्ष का भी साथ मिल रहा है। राज्य के अस्पतालों के डॉक्टरों से बातचीत हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहरी राज्यों से आए श्रमिक जहां हैं, वहीं रहें।
उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। उनके खाने-पाने के लिए राज्य में 163 जगहों पर केंद्र शुरू किए गए हैं। कोई जरूरत पड़ती है तो फौरन मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क किया जाए। राज्य में जीवनावश्यक वस्तुओं की कमी नहीं है। भीड़ न हो इसलिए जीवनावश्यक वस्तुओं की दुकानें 24 घंटे शुरु रखने का निर्णय लिया गया है। चीनी कंपनियां गन्ना तोड़नेवाले कामगारों का ध्यान रखें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कस्तूरबा और नायडू जैसे राज्य के कई अस्पताल कोरोना मरीजों के इलाज के लिए दिन रात सेवा दे रहे हैं। वे खुद लगातार डॉक्टरों और स्वास्थ्य अधिकारियों के संपर्क में हैं। डॉक्टरों और स्टाफ की सेवा को देखते हुए हमारा भी हौसला बढ़ रहा है। मेडिकल दल अपनी जान पर खेलकर लोगों की जान बचाने में जुटा हुआ है।
मुख्यमंत्री ने निजी डॉक्टरों से अनुरोध किया कि वे अपनी सेवाएं शुरू रखें। किसी मरीज में कोराना का लक्षण नजर आते ही, तुरंत उसे संबंधित अस्पताल में भेंजे। कोरोना का शुरूआती दौर में इलाज संभव है। .
यह खबर भी पढ़े: Corona Virus: न्यूजीलैंड क्रिकेटर ने सेल्फ आइसोलेशन के दौरान बनाया Kovid-19 पर गाना, देखिए VIDEO
मात्र 289/- प्रति sq. Feet में जयपुर में प्लॉट बुक करें 9314166166
लॉकडाउन से गरीबो की परेशानी में मदद के लिए अपना सहयोग दे सकते है Paytm no. 8094811115 बैंक अकाउंट 27950200001157 ifs code BARB0JAISAN संजीवनी चैरिटबल ट्रस्ट