जयपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के नौजवानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती, एच. खान साहब, उसमान चैहान, जैकी शहजाद, आरिफ, असलम साथ मौजूद रहे।
एम. सादिक खान ने बताया कि इससे पूर्व भी कांग्रेस के नगर अध्यक्ष शहजाद खान ने अपनी टीम के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।
यह खबर भी पढ़े: भारत का चीन को मुंह तोड़ जवाब! एक बार फिर 43 चीनी एप हटाए, यहां देखिये पूरी लिस्ट