शिमला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने 12 अगस्त को बकरीद के दिन मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को उसकी बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने का फैसला लिया है।
यह खबर भी पढ़ें:उत्तर प्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनायें : योगी
निगम के विभागीय प्रबंधक पंकज सिंघल ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि मुस्लिम महिलाएं इस सुविधा का लाभ सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक ले पायेंगी। इस सुविधा के लिए महिलाओं को अपना पहचान पत्र दिखाना होगा। उन्होंने बताया कि मुस्लिम महिलाओं को यह सुविधा हिंदु पर्व करवा चैथ और रक्षा बंधन की तर्ज पर दी जाएगी।
प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब चैनल
बकरीद के दिन मुस्लिम महिलाएं प्रदेश के किसी भी कोने में निगम की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। हालांकि हिमाचल से बाहर जाने पर इन्हें किराये का भुगतान करना होगा।
गोवर्मेन्ट एप्रूव्ड प्लाट व फार्महाउस मात्र रु. 2600/- वर्गगज, टोंक रोड (NH-12) जयपुर में 9314166166