शिवपुरी। मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने आज राज्य सरकार पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसी के चलते घंटानाद आंदोलन के जरिए सरकार को चेतावनी दे रही है।
यह खबर भी पढ़े: विवादों में घिरें दिलजीत दोसांझ, जानिए क्या हैं पूरा मामला
श्रीमती सिंधिया आज यहां इस आंदोलन के दौरान संवाददाताओं से चर्चा कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा चुनाव के समय किए गए वादे पूरे नहीं किए जा रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है इसलिए घंटानाद आंदोलन द्वारा प्रदेश सरकार को चेतावनी दी जा रही है।
श्रीमती सिंधिया ने घंटानाद आंदोलन का नेतृत्व करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के साथ कलेक्टर अनुग्रह पी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
गोवर्मेन्ट एप्रूव्ड प्लाट व फार्महाउस मात्र रु. 2600/- वर्गगज, टोंक रोड (NH-12) जयपुर में 9314166166