उज्जैन। लोकसभा चुनाव में उज्जैन-आलोट संसदीय सीट पर भाजपा उम्मीदवार अनिल फिरोजिया की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा ने शुक्रवार को महाकाल मंदिर के बाहर से आभार रैली निकाली। रैली पुराने शहर से नये शहर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।
जानकारी के अनुसार नवनिर्वाचित सांसद अनिल फिरोजिया ने बाबा महाकाल का पूजन कर रैली की शुरुआत की। रैली में जीप में उनके साथ उनकी माता भी सवार थी वहीं उनकी पत्नि सभी का अभिवादन करते हुए चल रही थीं। रैली महाकाल मंदिर से गुदरी चौराहा, गोपाल मंदिर, सतीगेट, कंठाल, नई सडक़, दौलतगंज, मालीपुरा, देवासगेट, चामुंडा माता, शहीद पार्क होती हुई लोकशक्ति भवन पहुंची।
पश्चिम बंगाल में प्राणों की आहुति देने वाले कार्यकर्ताओं को नमन
यहां रैली आमसभा के रूप में परिवर्तित हुई। अनिल फिरोजिया ने कहा कि सर्वप्रथम मैं उन 80 कार्यकर्ताओं को श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं जिन्होंने पश्चिम बंगाल में आततायियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी एवं अपने संगठन को स्थापित करने में प्राणों की आहुति देकर जीत का परचम लहराया। केरल हो या बंगाल, हमारा कार्यकर्ता अपने परिश्रम के बूते ऐसी विषम परिस्थिति में भी संगठन को खड़ा करने के लिए न सिर्फ कार्य करता है, अपितु आवश्यकता होने पर अपने प्राणो को भी न्योछावर करने से पीछे नहीं हटता है।
प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन
सभा को संभागीय संगठन महामंत्री प्रदीप जोशी, विधायक पारस जैन,महापौर मीना जोनवाल,जिलाध्यक्ष श्याम बंसल, डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, अनिल जैन कालुहेड़ा, शिवा कोटवानी ने संबोधित किया।
मात्र 240000/- में टोंक रोड जयपुर में प्लॉट 9314166166