चंडीगढ़। पिछले दिनों दिल्ली में हुई हिंसा के विरोध में आज पंजाब के किसान जत्थेबंदियों ने बठिंडा-चंडीगढ़ रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। इसके चलते इस रूट से गुजरने वाली कईं ट्रेनें प्रभावित हुईं। पंजाब की 14 किसान जत्थेबंदियों के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों के अलावा महिलाओं ने भी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने रविवार को दिल्ली में शाहीन बाग के लोगों पर हमले और नागरिकता संशोधन अधिनियम, राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के खिलाफ धरना दिया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान कईं क्षेत्रों में न केवल हुई हत्याएं हैं अपितु उनके घर एवं कारोबार को तबाह करने की घटनाएं सामने आ रही हैं।
अब शाहीन बाग में रोष प्रकट कर रहे लोगों पर सांप्रदायिक हमले करवाने की साजिश रची जा रही है। इस तरह की घटनाओं को नाकाम करने के लिए केन्द्र सरकार पर दबाव बनान के लिए रेलवे ट्रैक रोका गया है।
धरने को संबोधन करते हुए किसान नेताओं ने मांग की कि शाहीन बाग में दिल्ली में चल रहे महिलाओं के शांतिपूर्वक धरने पर सांप्रदायिक हमले को रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किये जाएं। हिंसक घटनाएं करवाने वाले एवं पुलिस अधिकारियों खिलाफ पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के किसान नेता अमरीक सिंह जिला प्रधान, दरबारा सिंह सोमा उपाध्यक्ष पंजाब, जनक सिंह भुटान एवं अन्य किसान नेता मौजूद रहे।
यह खबर भी पढ़ें: जेल में बंद कैदियों के बीच प्रति माह 50 लाख रुपए बांटती है भाभी जी, जानिए- कौन हैं अपराध के दुनिया की भाभी जी?
जयपुर में प्लॉट मात्र 289/- प्रति sq. Feet में बुक करें 9314166166