कोलकाता। शनिवार को कोलकाता के सबसे बड़े ब्रिगेड परेड मैदान में होने वाली ममता बनर्जी की महारैली में शामिल होने के लिए अरुणाचल प्रदेश में भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री गेगोंग अपांग शुक्रवार शाम कोलकाता पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी का समर्थन करने और नई पार्टी बनाने की भी घोषणा की। अरूणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गेगोंग अपांग ने कहा कि वह एक नयी पार्टी का गठन करेंगे। चार साल तक भाजपा में रहे अपांग ने इस सप्ताह की शुरुआत में पार्टी छोड़ दी थी।
जयपुर में प्लॉट/ फार्म हाउस: 21000 डाउन पेमेन्ट शेष राशि 18 माह की आसान किस्तों में, मात्र 2.30 लाख Call:09314188188
किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं होने पर जोर देते हुये अपांग ने कहा, ‘‘मैं एक नयी पार्टी का गठन करूंगा।’’ 69 वर्षीय नेता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आमंत्रण पर यहां पहुंचे हैं। उन्होंने ममता बनर्जी को एक ‘महान नेता’ करार दिया और केन्द्र में नरेंद्र मोदी की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए उनके पहल के प्रति समर्थन व्यक्त किया। अपांग अरूणाचल प्रदेश के 22 साल तक मुख्यमंत्री रहे।
MUST WATCH & SUBSCRIBE
अपांग ने मंगलवार को भाजपा से अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को सौंपा। वह 2014 के आम चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे। उनके इस्तीफेे की जानकारी मिलते ही तृणमूल कांग्रेस की ओर से उन्हें ब्रिगेड महा सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया था जिसे उन्होंने तुरंत स्वीकार कर लियााा और आने के लिए हामी भर दी थी।