नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को आगामी आम चुनावों के मद्देनजर दिल्ली में पार्टी की चुनावी रणनीति तैयार करने से जुड़ी अहम समितियों का गठन कर दिया है। शीला दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी चुनाव समिति सहित कुल सात समितियों से जुड़े पदाधिकारियों की घोषणा की गई। पार्टी द्वारा गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति(पीसीसी) के लिए चुनाव समिति, घोषणा-पत्र समिति, चुनाव प्रबंधन टीम, कैंपेन समिति, पब्लिसटी समिति, समन्वय समिति, मीडिया सह-समन्वय समिति की भी नियुक्ति की है। प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष शीला दीक्षित को बनाया गया है।
जयपुर में प्लॉट मात्र 2.40 लाख में Call On: 09314166166
इसमें हारून यूसुफ, राजेश लिलोठिया, देवेंद्र यादव, अजय माकन, जेपी अग्रवाल, कपिल सिब्बल, सुभाष चोपड़ा, अरविंदर सिंह लवली, करण सिंह, जनार्दन द्विवेदी, परवेज हाशमी, महाबल मिश्रा, संदीप दीक्षित, रमेश कुमार, योगानंद शास्त्री, मंगतराम सिंघल, रमाकांत गोस्वामी, प्रह्लाद सिंह, मुकेश शर्मा, जय किशन, हसन अहमद, मतीन अहमद, जितेंद्र कोचर, अनिल भारद्वाज, छतर सिंह, ब्रह्म यादव, ओम प्रकाश बिधूड़ी, हरिशंकर गुप्ता, महमूद जिया और नीतू वर्मा सहित कुल 32 लोग इसमें शामिल हैं। घोषणा-पत्र समिति का अध्यक्ष अजय माकन और उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव को बनाया गया है। इसमें मतीन अहमद संयोजक होंगे। इस समिति में कुल 24 सदस्य हैं। चुनाव प्रबंधन टीम: शीला दीक्षित, अजय माकन, हारून यूसुफ, राजेश लिलोठिया और देवेंद्र यादव शामिल हैं।
समन्वय समिति की अध्यक्ष शीला दीक्षित, उपाध्यक्ष एके वालिया, संयोजक देवेंद्र यादव और सह संयोजक राजकुमार चौहान हैं। समन्वय समिति के सदस्यों में करण सिंह, परवेज हाशमी, जनार्दन द्विवेदी, जेके जैन, जेपी अग्रवाल, अजय माकन, कपिल सिब्बल, संदीप दीक्षित, महाबल मिश्रा, रमेश कुमार, सुभाष चोपड़ा, अरविंदर सिंह लवली, मंगतराम सिंघल, रमाकांत गोस्वामी, किरण वालिया, योगानंद शास्त्री, विश्व बंधु गुप्ता और नरेंद्र नाथ सहित 18 सदस्य हैं। पब्लिसिटी समिति में सोमेश शौकीन अध्यक्ष, जितेंद्र कोचर संयोजक और राजेंद्र शर्मा सह-सहयोजक के अलावा 71 अन्य सदस्य भी शामिल हैं। मीडिया समन्वय समिति का अध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी को और संयोजक ओनिका मेहरोत्रा को बनाया गया है। इसमें कुल 53 सदस्य हैं। प्रचार समिति: प्रचार समिति में सुभाष चोपड़ा अध्यक्ष और परवेज हाशमी उपाध्यक्ष हैं।
MUST WATCH & SUBSCRIBE
समिति के सदस्यों में डॉ करण सिंह, जनार्दन द्विवेदी, जेके जैन, जेपी अग्रवाल, अजय माकन, कपिल सिब्बल, संदीप दीक्षित, महाबल मिश्रा, रमेश कुमार, विश्व बंधु गुप्ता, अरविंदर सिंह लवली, एके वालिया, योगानंद शास्त्री, राजकुमार चौहान, रमाकांत गोस्वामी, मंगतराम सिंघल, प्रो. किरण वालिया, डॉक्टर नरेंद्र नाथ, प्रह्लाद सिंह साहनी, जितेंद्र कोचर, मनीष, जय किशन, अनिल भारद्वाज, बलराम पवार, विपिन शर्मा, विजेंद्र सिंह, माला राम गंगवार, मुकेश शर्मा, धर्मेंद्र सिंह मारवा, राम सिंह नेताजी, मतीन अहमद, विनय शर्मा, सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू, कुंवर करण सिंह, शोएब इकबाल, विजय सिंह लोचा, नीरज बसोया, आसिफ मोहम्मद खान, वीर सिंह, हसन अहमद, जसवंत राणा, राजेश जैन, दयानंद चंदीला, कमल सिंह यादव, अंजली राय, अशोक आहुजा, सुमेश शौकीन, रमेश कुमार लांबा, ओमप्रकाश बिधूड़ी, सीपी मित्तल, कैप्टन प्रवीण डाबर, मोनिका मेहरोत्रा, वरना कार, मुकेश गोयल, कमल कांत शर्मा, किरण, तीता आकांक्षा ओला, मुकेश तिवारी, रागिनी नायक, इशरत जहां, योगेश चौधरी, जगदीश यादव, नरेश, अजय विनायक, राजेश यादव, विकास शौकीन, हर्ष चौधरी, रोहित चौधरी, अमृता धवन, चरणजीत राय, तस्वीर सिंह सोलंकी, प्रवीण राणा, डॉक्टर अनामिका, सीमा जोशी, सुधा सिन्हा और भीष्म शर्मा सहित कुल 77 सदस्य हैं।