नई दिल्ली। गेल इस समय कनाडा में चल रही ग्लोबल टी-20 लीग में वैंकूवर नाइट्स की टीम का हिस्सा हैं और सोमवार को खेले गए मुकाबले में उन्होंने मोंट्रियल टाइगर्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी।
क्रिस गेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 12 छक्कों और 7 चौकों की मदद से आतिशी शतक जड़ दिया। कप्तान क्रिस गेल ने 54 गेंद पर नॉटआउट 122 रनों की पारी खेली।

गेल ने सेंचुरी खास अंदाज में पूरी की और इसका जश्न भी बिल्कुल अलग अंदाज में मनाया। गेल ने छक्के के साथ अपना सैंकड़ा पूरा किया और गेंद को मैदान के बाहर पहुंचा दिया। गेल ने जब छक्का जड़ा तो गेंद स्टेडियम के बाहर जा गिरी। इसके बाद गेल ने अपने बैट पर हेलमेट लगाकर सेंचुरी का जश्न मनाया।
गेल ने तूफानी बल्लेबाजी की और सोशल मीडिया पर छा गए। क्रिस गेल की इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को देखकर वेस्ट इंडीज के खिलाडी शाई होप भी हैरान हो गए और उन्होंने गेल की इस पारी के बाद ट्वीट कर पूछा की, 'क्या क्रिस गेल इंसान हैं?'
प्लीज सब्सक्राइब यूट्यूब बटन
बता दे कि, गेल इस टूर्नामेंट में खेलने के चक्कर में भारत के खिलाफ ट्वंटी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। गेल ने नॉटआउट 122 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 225.92 का था। वैनकुअर नाइट्स ने 276 रन बनाए, जो टी20 क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है।
गोवर्मेन्ट एप्रूव्ड प्लाट व फार्महाउस मात्र रु. 2600/- वर्गगज, टोंक रोड (NH-12) जयपुर में 9314166166