डेस्क। भगवान शिन का का खास सावन का महीना चल रहा हैं। सावन के इस खास महीने में हजारों भक्त भगवान शिव की खास पूजा-अर्चना करते हैं। इन दिनों भगवान शिव का विशेष श्रृंगार भी किया जाता है। अच्छी बात यह है कि भोले को खुश करना सबसे आसान है। हालांकि इसके बावजूद भक्त व्रत और पूजा-अर्चना करते हैं। भगवान शिव को सोमवार बहुत प्रिय है। इसके साथ-साथ गुरुवार के दिन भी उनकी पूजा का विशेष महत्व है। गुरुवार को भोले बाबा अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं।
मान्यता है कि जो भक्त मन से शिव जी के 11 मंत्रों का जाप करते है उसके घर-परिवार में सुख और समृद्धि आती है। गुरुवार के दिन भगवान शिव की पूजा के साथ-साथ उनके 11 मंत्रों का जाप करने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ-साथ रुके हुए सभी काम पूरे होते हैं। भोले बाबा की पूजा के जरिए वैवाहिक जीवन की समस्याएं भी दूर होतीं हैं।

सावन में करें भोले के इन 11 मंत्रों का जाप -
ॐ वामदेवाय नम:
ॐ तत्पुरुषाय नम:
ॐ ईशानाय नम:
ॐ अनंतधर्माय नम:
ॐ ज्ञानभूताय नम:
ॐ शिवाय नम:
ॐ सर्वात्मने नम:
ॐ त्रिनेत्राय नम:
ॐ हराय नम:
ॐ इन्द्रमुखाय नम:
ॐ श्रीकंठाय नम:

गोवर्मेन्ट एप्रूव्ड प्लाट व फार्महाउस मात्र रु. 2600/- वर्गगज, टोंक रोड (NH-12) जयपुर में 9314166166