मीन राशि :- आज का दिन संघर्षमय रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्य सफल होंगे। रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे, जिससे प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। शारीरिक रूप से थकान हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। खान-पान का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। यात्रा पर जाने से बचें।
कुंभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। धन के आगमन से मन प्रफुल्लित होगा और पारिवार का माहौल अच्छा रहेगा। पारिवारिक दायित्वों का ठीक से निर्वहन कर सकेंगे, लेकिन किसी की बात का बुरा लग सकता है और परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। धन के लेन-देन से बचें।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा, लेकिन किसी अन्य पारिवारिक सदस्य से तनाव भी मिल सकता है। व्यवसाय कार्य सफल होंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। कार्यभार बढऩे से शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
गोवर्मेन्ट एप्रूव्ड प्लाट व फार्महाउस मात्र रु. 2600/- वर्गगज, टोंक रोड (NH-12) जयपुर में 9314166166