नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान से आज फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में जाकर मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
बिरला बुधवार को फोर्टिस अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने पासवान से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से पासवान के इलाज के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही बिरला ने चिराग पासवान से भी भेंट कर कुशलक्षेम जाना।
बिरला ने ट्वीट कर यह जानकारी देते हुए पासवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
रविवार को चिराग पासवान ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को एक भावुक चिट्ठी लिखी थी। चिट्ठी में चिराग पासवान ने पिता के प्रति अपने कर्तव्य का जिक्र करते हुए भावुक होकर कहा कि आज जब मैं यह पत्र लिख रहा हूं तो पापा को रोज बीमारी से लड़ते देख रहा हूं। एक बेटे के तौर पर पापा को अस्पताल में देखकर बेहद विचलित हो जाता हूं।
उल्लेखनीय है कि मंत्री रामविलास पिछले महीने ही रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री पासवान दिल और गुर्दा से संबंधित तकलीफ से पीड़ित हैं।
यह खबर भी पढ़े: विपक्ष का आज भी सदन से वॉक-आउट, संसद परिसर में कर रहे विरोध प्रदर्शन
यह खबर भी पढ़े: आयकर विभाग ने कहा- इन लोगों के लिए जरूरी है 30 सितंबर तक ITR भरना