नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के कुल 3229 मामले सामने आ चुके हैं। ये आंकड़ा covid19india.org वेबसाइट के अनुसार है। कोविड-19 से देश में अब तक 91 मौतें दर्ज हुई है, राहत भरी खबर भी है कि कोरोना के 238 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। उधर, महाराष्ट्र और राजस्थान दोनों ही राज्यों में कोविड-19 के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ रही है। राजस्थान में कोरोना के मरीजों की संख्या 200 तक पहुंच गई हैं। महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 537 तक पहुंच गया है।

वही, राजस्थान में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है, ताजा खबर प्रदेश के भरतपुर जिले से है। यहां दो और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, दोनों जमाती हैं। जिले में अब तक कोरोना के पांच केस मिल चुके हैं। राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 200 हो गई है, शनिवार को 21 नए केस मिले है। प्रदेश में सर्वाधिक 56 संक्रमित मरीज जयपुर में हैं।
26 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंचा कोरोना
राज्य |
कितने संक्रमित |
कितनी मौत |
कितने ठीक हुए |
महाराष्ट्र |
537
|
26 |
50 |
तमिलनाडु |
485 |
12 |
6 |
दिल्ली |
445 |
6 |
8 |
केरल |
306 |
2 |
42 |
तेलंगाना |
229 |
11 |
32 |
आंध्रप्रदेश |
190 |
2 |
1 |
राजस्थान |
200 |
0 |
3 |
उत्तरप्रदेश |
227 |
2 |
17 |
कर्नाटक |
144 |
4 |
11 |
मध्यप्रदेश |
154 |
11 |
0 |
गुजरात |
105 |
8 |
10 |
जम्मू-कश्मीर |
92 |
2 |
3 |
प.बंगाल |
53 |
6 |
3 |
हरियाणा |
84 |
0 |
27 |
पंजाब |
57 |
5 |
1 |
बिहार |
31 |
1 |
3 |
चंडीगढ़ |
18 |
0 |
0 |
असम |
25 |
0 |
0 |
लद्दाख |
13 |
0 |
3 |
अंडमान-निकोबार |
10 |
0 |
0 |
उत्तराखंड |
22 |
0 |
2 |
छत्तीसगढ़ |
10 |
0 |
3 |
हिमाचल प्रदेश |
6 |
1 |
1 |
गोवा |
7 |
0 |
0 |
ओडिशा |
5 |
0 |
1 |
पुडुचेरी |
5 |
0 |
0 |
मणिपुर |
2 |
0 |
0 |
झारखंड |
2 |
0 |
0 |
मिजोरम |
1 |
0 |
0 |
अरुणाचल प्रदेश |
1 |
0 |
0 |
बता दे, भारत देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों के 3482 मामले आ चुके हैं। आज कोरोना के 374 नए केस आये है। अब तक 91 लोगो की मौत हो चुकी है और 238 लोग ठीक हो चुके है। कोरोना वायरस से एक्टिव लोगो की संख्या 3153 है। यह आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं।
यह खबर भी पढ़े: BHEL ने विकसित की इलेक्ट्रोस्टेटिक डिसइंफेक्शन मशीन, कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में निभाएगी भूमिका
यह खबर भी पढ़े: राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत के बाद शहर में दशहत का माहौल कायम