हैदराबाद। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव यानी की काउंटिंग आज शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव के नतीजे घोषित करने के लिए वोटों की गिनती की जा रही है। निगम के 150 वार्डों के लिए 1,122 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। इस बार का निगम चुनाव इसलिए खास है क्योंकि केंद्र की भाजपा सरकार के केंद्रीय नेतृत्व ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंकी है। ऐसे में यह देखना होगा कि यहां असदुद्दीन ओवैसी और के चंद्रशेखर राव का कब्जा बरकरार रहता है या फिर भाजपा चार वार्डों से ज्यादा पर जीत दर्ज करेगी।
BJP को 30 और TRS को 15 सीटों पर बढ़त
शुरुआती रुझानों में भाजपा को 30 और टीआरएस को 15 सीटों पर बढ़त। वहीं ओवैसी की एआईएमआईएम के खाते में एक भी सीट नहीं आई है।
22 पर BJP और 12 सीटों पर TRS आगे
शुरुआती रुझान में 22 सीटों पर भाजपा और 12 सीटों पर टीआरएस आगे चल रहे हैं।
1,122 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला
नगर निगम के 150 वार्डों के लिए हुए चुनाव में 1,122 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। आज इन सभी के भाग्य का फैसला होगा। चुनाव में 74,67,256 मतदाताओं में से 34,50331 मतदाताओं ने वोट डाले।
इस बार भी 50 प्रतिशत नहीं हुई वोटिंग
जानकारी के अनुसार भाजपा की तरफ से अमित शाह सहित कई बड़े नेताओं ने नगर निगम चुनाव में प्रचार किया। इसके बावजूद वोटिंग प्रतिशत में इजाफा नहीं हुआ। इस बार भी 46.55 प्रतिशत मतदान हुआ। 2009 के चुनाव के दौरान यहां 42.04 प्रतिशत मतदान हुआ था।
यह खबर भी पढ़े: पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये काम, वरना...
यह खबर भी पढ़े: ज्यादातर लड़कियां सर्दियों में ही क्यों करती है शादी? जानें हैरान कर देना वजह