नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने शुक्रवार को सेशेल्स के राष्ट्रपति वेवेल रामखेलावन से शुक्रवार को मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति और ‘सागर’ आउटलुक के तहत सेशेल्स की एक विशेष प्राथमिकता है। विदेश मंत्री अपनी तीन देशों की यात्रा के दौरान वह आज हिन्द महासागर के इस द्वीपीय देश पहुंचे।
यात्रा से जुड़ी जानकारी देते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने सेशेल्स के राष्ट्रपति वेवल रामखेलावन से मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दी और उनका एक निजी संदेश भी सौंपा। इस दौरान दोनों देशों के करीबी सुरक्षा सहयोग, मजबूत विकास साझेदारी और लंबे समय से जारी लोगों से लोगों के संपर्क पर चर्चा की।
उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्रपति को भारत की ओर से आश्वासन दिया गया कि ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति और ‘सागर’ आउटलुक के तहत सेशेल्स की एक विशेष प्राथमिकता है। भारतीय के नेतृत्व में दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए तत्पर हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने सेशेल्स के एक नए राष्ट्रपति वेवल रामखेलावन की नियुक्ति हुई। वेवेल भारतीय मूल के हैं और उनके दादा बिहार से हैं।
यह खबर भी पढ़े: मरियम नवाज ने इमरान सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, जेल में जबरन खिलाया सड़ा हुआ खाना