भुवनेश्वर। ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 642 नये मामले सामने आये हैं। राज्य के सूचना व जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मामलों की सख्या बढक़र 315271 हो गई है। अभी तक राज्य में 306726 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 6821 है।
विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नये मामलों में 374 संगरोध से हैं, जबकि 268 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं। केन्दुझर जिले में सर्वाधिक 70 नये मामले सामने आये हैं। अनुगुल जिले से 46, बालेश्वर जिले से 25, बरगढ़ जिले से 15, भद्रक जिले से 20, बलांगीर जिले से 16, बौद्ध जिले से 3 तथा कटक जिले से 26 नये मामले सामने आये हैं।
देवगड जिले से 4, ढेंकानाल जिले से 16, गजपति जिले से 2, गंजाम जिले से 6, जगतसिंहपुर जिले से 18, जाजपुर जिले से 15, झारसुगुडा जिले से 21, कलाहांडी जिले से 7, कंधमाल जिले से 3, केन्द्रापडा जिले से 16, केन्दुझर जिले से 70, खोर्धा जिले से 62 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।
कोरापुट जिले से 10, मालकानगिरि जिले से 4, मयुरभंज जिले से 41, नवरंगपुर जिले से 4, नयागढ़ जिले से 2 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। नूआपडा जिले से 25, पुरी जिले से 17, रायगडा जिले से 5, संबलपुर जिले से 19, सोनपुर जिले से 2 तथा सुंदरगढ़ जिले से 66 नये मामले सामने आये हैं। इसी तरह स्टेट पूल में 12 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है।
यह खबर भी पढ़े: Google ने रश्मिका मंदाना को बताया National Crush Of India, एक्ट्रेस बोलीं- मेरे लोग वाकई लीजेंड्री हैं
यह खबर भी पढ़े: अब शादी समारोह में बजा सकेंगे बैंड और डीजे, राज्य सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस