भोपाल। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी आज (शुक्रवार को) रायसेन जिले के ग्राम देवरीगंज में ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे। इससे पहले वे ग्राम हरदौट में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी महेश दुबे ने बताया कि मंत्री डॉ. चौधरी सुबह 10 बजे भोपाल से रवाना होकर दोपहर 12 बजे ग्राम हरदौट पहुंचेंगे, जहां आयोजित सम्मान समारोह में सम्मिलित होंगे। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी अपरान्ह 3.30 बजे ग्राम देवरीगंज पहुंचेंगे और यहां पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे।
यह खबर भी पढ़े: एक बार फिर मुश्किलों में फंसी कंगना रनौत, देशभर में नफरत और असामंजस्य फैलाने का लगा आरोप
यह खबर भी पढ़े: किसान आंदोलन जारी, आज से फिर बहाल हुई नई दिल्ली-कालका शताब्दी स्पेशल रेलगाड़ी