कोलकाता। पश्चिम बंगाल राज्य में दूसरे चरण के मतदान के बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को हावड़ा के आमता में एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया।
मात्र 240000/- में टोंक रोड जयपुर में प्लॉट 9314166166
उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो के शासन में पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र दम तोड़ चुका है। यहां के लोगों को एकजुट होकर तृणमूल की हिंसा और अलोकतांत्रिक कार्यों के खिलाफ मतदान करना चाहिए।

राजनाथ ने कहा कि बंगाल के लोग निष्पक्ष होकर मतदान करें। किसी को डरने की कोई जरूरत नहीं है। जब तक लोग निर्भीक होकर मतदान नहीं करेंगे तब तक राज्य में लोकतंत्र की बहाली संभव नहीं है। गृहमंत्री ने कांग्रेस पर भी बड़ा हमला बोला है।

कांग्रेस के गरीबी उन्मूलन नारे पर कहा, वास्तव में भारत उस दिन गरीबी से मुक्त हो जाएगा जिस दिन यह कांग्रेस से मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के समय से कांग्रेस गरीबी उन्मूलन का वादा कर रही है।
MUST WATCH & SUBSCRIBE
गृहमंत्री ने कहा कि राज्य में तृणमूल के शासनकाल में लोकतंत्र का अस्तित्व समाप्त हो गया है। उन्होंने सवाल किया, विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं पर जिस तरह से हिंसा हुई है, क्या यह लोकतंत्र का संकेत है? बंगाल में हम लोकतंत्र बहाल करने तक लड़ेंगे। तृणमूल कांग्रेस की टैगलाइन मां-माटी-मानुष का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के शासन में बंगाल में मां, मातृभूमि और लोग तीनों पीड़ित हैं।