डेस्क। ठंड का असर धीरे - धीरे बढ़ने लग गया है। होने लगा गया हैं सर्दियों में किशमिश खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अंगूर को सुखाकर बनाई जाने वाली किशमिश में ढ़ेर सारे गुण छुपे रहते हैं। इसमें आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है। जो हमारे शरीर के लिये मृत की तरह काम करके कई बीमारीयों सो बचाती है। भले ही लोग इसका सेवन मुंह के स्वाद को बढ़ाने के लिये करते है लेकिन इसमें ऐसे चमात्कारिक गुण छिपे हुये है जिस बात से है आप अनजान तो चलिये बताते है किशमिश का सेवन करने से होने वाले फायदे के बारे….
ये खबर भी पढ़े: अगर आप भी करते हैं इन चीजों का ज्यादा सेवन तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है आपका सांवलापन
पाचन शक्ति: किशमिश का नियमित मात्रा मे सेवन करने से डाइजेशन की समस्या से राहत मिलती है। जो लोग पेट दर्द, कब्जियत जैसी बीमारी से परेशान है उन्हें रोज 1-12 किशमिश को रात में एक गिलास पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इस पानी को किशमिश के साथ पी लें।

आखों की रोशनी बढ़ती है: किशमिश का सेवन करने से आंखों को बहुत फायदा मिलता है। किशमिश के पानी में एंटीऑक्सीडेंटस, विटामिन ए और बीटा केरोटिन जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जो आखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते है।
हड्डियों को स्वस्थ: किशमिश में फाइवर की मात्रा के साथ कैल्शियम और माइक्रो न्यूट्रीयंट के गुण भी पाए जाते हैं। जिससे शरीर की हड्डियां स्वस्थ और मज़बूत बनी रहती हैं। इसलिये इसका सेवन रोज खाली पेट करना चाहिये।

गले के इंफेक्शन: खाली पेट किशकिश का सेवन करने से इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल के गुण मुंह से आने वाली बदबू दूर करने के साथ गले के इंफेक्शन से भी छुटकारा दिलाने में मदद करते है।
लीवर: खाली पेट किशमिश के पानी के सेवन नियमित रूप से करने से ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है जिससे लीवर किड़नी स्वस्थ रहता है।
इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक: किशमिश में वे सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होते हैं। सर्दी के दिनों में प्रतिदिन इसका सेवन करने से बैक्टीरिया और वायरल इंफेक्शन (संक्रमण) से लड़ने में सहायता मिलती है।

एनीमिया: खाली पेट किशमिश के पानी का सेवन करने से यह खून को साफ, लीवर, हार्ट और पाचन क्रिया को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। यह पेट के एसिड को कम करने में मदद करता है। साथ इसमें आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो शरीर में एनीमिया को बढ़ने से रोकती है।