डेस्क। सर्दियों मे फटे होंठों की समस्या बेहद दर्दनाक होती है। होंठों का फटना खूबसूरती पर दाग लगने जैसा है। हम अपने चेहरे का निखार बरकरार रखने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। होंठों को मुलायम और नरम रखने बहुत जरूरत है। बदलते मौसम में भी फटे होंठों का सामना करना पड़ता है और जिसकी वजह से होंठों से खून आने लगता है। इसलिए लिप बाम के कैमिकल से दूर रहें और घरेलू नुस्ख़ें अपनायेगे।
पुदीना स्क्रब -
एक चम्मच शहद लें, फिर उसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल, दो चम्मच चीनी और एक चम्मच पुदीने का तेल मिलाएं। इस पेस्ट को तीन मिनट के लिए होंठों पर लगाएं।
ब्राउन शुगर और शहद स्क्रब -
एक चम्मच ब्राउन शुगर में एक चम्मच शहद, एक चम्मच वनिला एक्सट्रेक्ट या नारियल तेल मिलाए और इसे रुखे होंठों पर लगाएं।
कॉफी स्क्रब -
होंठों की नमी बनाए रखने के लिए कॉफी स्क्रब सबसे बेहतर है। कॉफी स्क्रब बनाने के लिए कॉफी बीन्स को पीसें। फिर इस कॉफी पाउडर में एक चम्मच दूध मिलाएं। तैयार कॉफी स्क्रब से पांच मिनट तक होंठों की मसाज करें।
ऑलिव ऑयल और शुगर स्क्रब -
फटे होठों के लिए स्क्रब बनाने के लिए एक चम्मच चीनी में ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं। इस स्क्रब से होंठों को पांच मिनट तक मसाज करें।
जयपुर में प्लॉट/ फार्म हाउस: 21000 डाउन पेमेन्ट शेष राशि 18 माह की आसान किस्तों में, मात्र 2.30 लाख Call:09314166166
MUST WATCH & SUBSCRIBE
कीवी स्क्रब -
एक बाउल में एक चम्मच मैश किया हुआ कीवी पल्प लें, फिर उसमें एक चम्मच चीनी और अपना मनपसंद तेल मिलाएं। इस पेस्ट को दो मिनट के लिए होंठों पर लगाएं।