नई दिल्ली। मॉडर्न व्यक्ति अपने लाइफस्टाइल में इतना ज्यादा बिजी हो गया है कि वह अपनी स्वास्थ्य की तरफ ध्यान ही नहीं दे पाते है जैसे लैपटॉप के साथ लगे रहना, सारा दिन एसी में बैठे रहना, गर्म पानी से नहाना आदि। इस तरह की कई आदते है जिसका प्रभाव लड़कियों से ज्यादा लड़को पर पड़ता है। इससे सेहत पर ही नहीं बल्कि मर्दानगी की भी कमजोरी आ जाती है। जिससे शादी-शुदा जिंदगी भी खराब होने लगती है।
इससे पुरुषों में बढ रही इन्फर्टिलिटी की समस्या इन आदतों के कारण बन सकता है। जिससे मां-बाप बनने के ख़ुशी से वंचित रह जाते हैं। आइए जानें कौन-सी हैं ये आदतें, जिसे आप जाने-अनजाने कर रहे हैं नजरअंदाज।
1. गर्म पानी से नहाना
अगर आप सोचते है कि गर्म पानी के साथ नहाने से आराम मिलता है। इससे थकावट उतर जाती है। कभी-कभी इससे नहाना अच्छा रहता है परन्तु प्रतिदिन गर्म पानी के साथ नहाना हानिकारक हो सकता है। इससे टेस्टिकल्स का तापमान बढ़ जाता है, जो स्पर्म काउंट घटाते हैं। आप भी गर्म पानी से नहाते हैं तो आज ही अपनी आदत बदले और ठंड़े या फिर गुनगुने पानी से नहाना शुरू करें।
2. टाइट अंडरगार्मेंट्स
कुछ लोग टाइट फिटिंग वाले अंडरगार्मेंटस पहनना पसंद करते है, जो उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे टेस्टिकल्स की गर्मी बढ़ने लगती है,जिससे स्पर्म पर बुरा असर पड़ता हैं। इसके साथ ही यह आरामदायक भी नहीं होते।
Required Sr. sales executive in Jaipur for real estate field post your C.V. info@sanjeevnigroup.com
MUST WATCH
3. सोया प्रॉडक्ट का सेवन
कुछ लोग बॉडी बनाने के लिए कई मात्रा में सोया प्रॉडक्ट्स का उपयोग करते हैं। जिसका जरूरत से ज्यादा सेवन मर्दानगी पर पड़ता है। इससे स्पर्म की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ता है।