डेस्क। आपने देखा होगा कुछ लोग रात को खाना खाने के बाद तुरंत सोने चले जाते हैं। मगर खाना खाने के बाद सोना आपकी सेहत के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो इससे आपका अतिरिक्त वजन बढ़ेगा। पेट की चर्बी बढ़ने के साथ अपच की समस्या भी होती है। डॉक्टर्स की मानें, तो रात के खाने में और सोने के बीच कम-से-कम दो घंटे का अंतर होना चाहिए।
ये खबर भी पढ़े: लड़कियों के लिए खबर, इन 5 गलतियों के कारण हो जाते हैं आपके गुलाबी होंठ काले...

भोजन करने के दस मिनट बाद 15-20 मिनट वॉक करना जरूरी है। खाना खाते ही तुरंत लेटना भी नहीं चाहिए, थोड़ी देर बैठें, फिर वॉक पर जाएं। दरअसल, रात में शरीर का मेटाबॉलिक रेट धीमा हो जाता है। इससे शरीर भोजन को पचाने में अधिक समय लगाता है।
जिन लोगों को खाना खाने के बाद सोने की आदत होती है, उनमें सीने में जलन की समस्या आम है। इसका कारण यह है कि खाना खाने के बाद शरीर खाने को पचाना शुरू कर देता है। भोजन को पचाने के लिए आंत एसिड का निर्माण करता है।

-जिन लोगों को खाना खाने के बाद सोने की आदत होती है, उनमें सीने में जलन की समस्या आम है। इसका कारण यह है कि खाना खाने के बाद शरीर खाने को पचाना शुरू कर देता है। भोजन को पचाने के लिए आंत एसिड का निर्माण करता है।
ऐसे में हाई कैलोरी, फैट और मसालेदार फूड का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। सोने से तुरंत पहले हेवी भोजन लेने से गैसट्राइटिस और हार्ट बर्न जैसी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं, इसलिए आहार विशेषज्ञ, रात का भोजन हल्का रखने की सलाह देते हैं।

सूप, दाल, रोटी जैसी खाद्य वस्तुओं का सेवन करें। सोने से दो-तीन घंटे पहले कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। रात को सोने से पहले दूध का सेवन किया जा सकता है। यह अच्छी नींद में भी मददगार होता है।