डेस्क। आज देश भर में लोहड़ी मनाई जा रही है। ये त्योहार मकर संक्रांति के एक दिन पहले आता है। पंजाब और हरियाणा के लोग इसे बहुत धूम-धाम से मनाते हैं। आज के दिन आग में तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली चढ़ाने का रिवाज होता है। लोहड़ी का त्योहार किसानों का नया साल भी माना जाता है।










पंजाब में लोहड़ी के दिन सुबह से लेकर रात तक मौज मस्ती के साथ लोक गीत और एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला चलता रहता है। आप भी लोहड़ी से जुड़े इन लेटेस्ट मैसेज के जरिए अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को भेज सकते हैं अपने शुभकामना संदेश।