जम्मू। जम्मू कश्मीर में शांति और विकास के लिए जनता विकास परिषद चुनावों में भाजपा का समर्थन करे। यह बात जम्मू कश्मीर में आयोजित हो रहे जिला विकास परिषद चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने राजौरी के सुंदरबनी में कही। उन्होंने कहा कि जनता को जम्मू कश्मीर में विकास और शांति के लिए भाजपा का समर्थन करना चाहिए।
उन्होंने प्रचार रैली में आगे कहा कि जनता ने मोदी सरकार की नीतियों पर निसंदेह भरोसा जताया है। मोदी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसलों का सकारात्मक असर भविष्य में देखने को मिलेगा। रैना ने कहा कि जम्मू कश्मीर को केंद्र में रखते हुए केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं फिर चाहे वह आतंकवादियों पर नकेल कसना हो या जम्मू कश्मीर में बेमतलब के कानूनों को हटाना हो। केंद्र के ऐसे फैसलों से जम्मू कश्मीर में विकास की गति में तेजी आई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों की वजह से भ्रष्टाचार, जमीन हथियाना तथा अतिक्रमण के खिलाफ शून्य सहिष्णुता, निजी क्षेत्र को प्रोत्साहन तथा औद्योगिक ढांचे को बढ़ावा जैसे महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल हुई है। इससे जम्मू कश्मीर में रोजगार तथा प्रति व्यक्ति आय बढ़ेगी।
उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि नेशनल कांफ्रेंस, प्यूपल डेमोक्रेटिक तथा कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर को लूटा है और अब वह गुपकार गेंग के रूप में सामने आए हैं जिसमें कांग्रेस की भी मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि यह सही मौका है जब जनता को आगे आकर डीडीसी चुनावों में इन जनता विरोधी दलों को अपनी शक्ति दिखानी होगी।
यह खबर भी पढ़े: देश के 3 प्रमुख वैक्सीन केन्द्रों का प्रधानमंत्री ने किया दौरा, कोरोना वैक्सीन के निर्माण के प्रगति के बारे में ली जानकारी