नई दिल्ली। आज हम आपको एक ऐसे राजा के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, हम जिस राजा की बात कर रहे है वो थाईलैंड के राजा माहा वाजीरालोंग्कोर्न है जिन्होंने अपनी तीन पत्नियों को तलाक देने के पश्चात बॉडीगार्ड से शादी कर ली।
मात्र 240000/- में टोंक रोड जयपुर में प्लॉट 9314166166

इस देश के सरकारी टीवी चैलन पर इन दोनों के विवाह समारोह को दिखाया गया। वीडियो में देखा गया कि विवाह के वक्त राजा अपनी रानी सुथिदा के सिर पर पवित्र जल डाल रहे थे। तत्पश्चात इन दोनों ने रजिस्टर में साइन किए।

लगभग 66 साल के राजा को लोग 10वें किंग रामा के भी नाम से भी पहचानते है। अक्टूबर 2016 में उनके पिता भुमिवोल अदुलयादेद की मौत हो गई थी। तत्पश्चात राजा को राजगद्दी दे दी गई थी। वर्ष 2014 में राजा ने सुथिदा को अपने निजी सुरक्षा गार्ड का डिप्टी कमांडर बनाया था। इससे पूर्व वो थाई एयरवेज में फ्लाइट अटेंडेंट थी।
MUST WATCH & SUBSCRIBE
इन दोनों के संबधों को लेकर विदेशी पत्रकारों में अनेक बार चर्चाएं भी हुई, किन्तु कभी भी राजा ने अधिकारिक तौर पर सुथिदा के संबंध में कुछ भी नहीं बताया। बता दें कि राजा की इससे पूर्व 3 बार शादी हुई थी एवं तीनों पत्नी से इनका तलाक हो चुका है। राजा कुल मिलाकर 7 बच्चों के पिता है।