भोपाल। एमपी के सीहोर जिले के जावर तहसील के ग्राम करमनखेड़ी में एक बछिया एवं बछड़े की शादी का अनोखा मामला सामने आया है जिसमें दूल्हा बछड़ा तो दुल्हन बछड़ी थी, जबकि बाराती के रूप में गांव के लोग थे। बैंडबाजों संग जब जोर-शोरो से बारात निकली तो देखने वाले बस देखते ही रह गए।
दरअसल, करमनखेड़ी ग्राम में 2 माह पूर्व एक गाय का बछड़ा और बछिया कहीं बाहर से जिले में आ गए थे। ये दोनों ही साथ में रहने लगे। दोनों के मध्य प्यार को देखकर गांव के लोग आश्चर्य में पड़ गए। उनके इस प्यार को देखने के पश्चात सभी ने मिलकर दोनों का विवाह कराने का निर्णय लिया।
यह खबर भी पढ़े:यहां चश्मा पहनकर काम नहीं कर सकती महिलाएं, कारण जान चौंक जाएंगे आप

गांव के लोगों ने इसके लिए पैसे जमा किए। बाकायदा रीति रिवाजों से उनका विवाह किया गया, वही गणेश पूजन के पश्चात दोनों को दुल्हा-दुल्हन बनाया गया। रोचक बात तो ये है कि विवाह कराने हेतु पंडितों को भी निमंत्रण दिया था।
विवाह के दिन वर पक्ष बछड़े की ओर से अर्जुनसिंह ठाकुर बैंडबाजे संग बारात लेकर वधु पक्ष बछिया के तेजसिंह आचार्य के घर बारात लेकर पहुंचे। यहां बाकायदा स्टेज सजाया गया था। तत्पश्चात वर एवं वधु अग्नि के सामने 7 फेरे लेकर जन्मोजन्मान्तर हेतु एक दूसरे के हो गए।