नई दिल्ली। आपने अक्सर दुकानों या फिर घरों में लाफिंग बुद्धा की अनेक तरह की प्रतिमाएं देखी होगी एवं उपहार भी किया होगा। बताया जाता है लाफिंग बुद्धा को गुडलक के तौर पर देखा जाता हैं तथा इसी वजह से लोग इसे घर में भी रखते हैं। इसके सिवा लोग इसे सुख-समृद्धि का प्रतीक भी मानते हैं।

यह खबर भी पढ़े:VIDEO: कार चला रहे ड्राइवर को अचानक आ गई नींद, फिर हुआ ऐसा...
जानें, लाफिंग बुद्धा के बारे में खास बातें...
जानकारी के मुताबिक, होतई जापान के निवासी थे और महात्मा बुद्ध के एक शिष्य हुआ करते थे। मान्यताओं की माने तो, जब होतेई को ज्ञान मिला, तब वह जोर-जोर से हंसने लगे।
तभी से उन्होंने लोगों को हंसाना एवं प्रसन्न देखना अपने जीवन का एकमात्र उद्देश्य बना लिया। होतेई जहां भी जाते वहां पर लोगों को अपना बड़ा पेट दिखाकर हंसाते रहते। इस कारण जापान और चीन में लोग उन्हें हंसता हुआ बुद्धा बुलाने लगे।

चीन में तो होतई मतलब लाफिंग बुद्धा के अनुयायियों ने उनका इस कदर प्रचार-प्रचार किया कि वहां के लोग उन्हें ईश्वर मानने लगे। वो ये मानतेकि उनके कारण ही घर में प्रसन्नता बनी हुई है।
इसी वजह से वहां लोग इनकी प्रतिमा को गुड लक के तौर पर घरों में रखने लगे। बता दें कि, जिस तरह हिंदुस्तान में ईश्वर कुबेर को धन का देवता माना जाता है, ठीक उसी प्रकार चीन में लाफिंग बुद्धा को ही सब कुछ माना जाता है।
गोवर्मेन्ट एप्रूव्ड प्लाट व फार्महाउस मात्र रु. 2600/- वर्गगज, टोंक रोड (NH-12) जयपुर में 9314166166