धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सात कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन मामलों के आने के बाद पूरे बोर्ड कार्यालय को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। कार्यालय अब शनिवार को खुलेगा।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित आने के चलते बोर्ड कार्यालय को अब शनिवार को खोला जाएगा। इस दौरान बोर्ड परिसर को सेनेटाइज किया जाएगा।
यह खबर भी पढ़े: तमिलनाडु: तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफ़ान 'निवार'