मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तैयारियां इटली के लेक कोमो में शुरू हो गई है। 14-15 नवंबर को उनकी शादी की रस्में निभाई जाएंगी। वहीं आज दीपवीर की मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई। जिसकी तस्वीरें हाल ही में सामने आईं हैं। पिंकविला ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में लिखा- ''दीपवीर का मेहंदी फंक्शन इटली के समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू हुआ।

वहीं संगीत सेरेमनी की बात करें तो इसमें म्यूजिकल एंबियंस क्रिएट किया जाएगा। सूफी और पंजाबी गाने चलाए जाएंगे। होने वाले दुल्हा-दुल्हन संगीत की रात खास परफॉर्मेंस दे सकते हैं। वे दोनों ''ये जवानी है दीवानी'' के सॉन्ग कबीरा और ''बैंड बाजा बारात'' के सॉन्ग बारी बरसी पर डांस कर सकते हैं।''

दीपिका की मेकअप आर्टिस्ट शालीन नथानी, ट्रेनर नैम, हेयर स्टाइलिस्ट गैबरियल की इंस्टा पर तस्वीरें सामने आई हैं। जिनमें वे सब मेहंदी फंक्शन के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।
2.40 लाख में प्लॉट जयपुर: 21000 डाउन पेमेन्ट शेष राशि 18 माह की आसान किस्तों में Call:09314166166
MUST WATCH & SUBSCRIBE
ट्रेनर नैम ने फंक्शन के लिए व्हाइट कुर्ता पायजामा पहना है। वहीं दीपिका के हेयर स्टाइलिस्ट गैबरियल ब्लैक आउटफिट में सोते हुए नजर आ रहे हैं।