नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने लगी है। वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे तैमूर के साथ कुछ वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो में एक्ट्रेस अपने बेटे को मिट्टी के बरतन बनाना सिखा रही हैं। वीडियो में तैमूर चाक पर अपनी मॉम से बर्तन बनाना सीख रहे हैं।

बता दें, तैमूर अली खान स्टारकिड की चर्चा में हमेशा आगे रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर से वह सुर्खियां बटोर रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा, "पोट, पोट, पोट, लिटिल मैन के साथ पोट्री। धरमकोट स्टूडियो, कितना अच्छा स्टफ ह।" वीडियो में तैमूर भी बड़ी लगन के साथ मिट्टी के बर्तन बनाना सीख रहे है। करीना कपूर के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में करीना कपूर एक्टर आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी। करीना कपूर ने हाल ही में लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी की है। यह फिल्म अगले साल क्रिसमस डे पर रिलीज हो सकती है। इसके अलावा जल्द ही करीना कपूर अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
यह खबर भी पढ़े: अनन्या पांडे की बहन ने बाथटब पर बैठकर बॉयफ्रेंड को किया लिपलॉक KISS, देखें तस्वीरें