मुंबई। भारतीय फिल्म अभिनेत्री काजल अग्रवाल आज शादी रचाने जा रही है। वहीं काजल अपनी शादी की रस्मों हेतु घर से होटल के लिए भी निकल चुकीं हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

दरअसल अभिनेत्री अपनी माता संग कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। वैसे इस दौरान वो पिंक कलर के आउटफिट में दिखाई दे रहीं हैं जो उन पर बहुत जच रहा है। विवाह से पूर्व काजल का लुक सादगी से भरा था किन्तु बेहतरीन था।

तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि उन्होंने हाथ जोड़कर ग्रीट भी किया है। वैसे इस दौरान काजल के चेहरे की हंसी भी बेहतरीन नजर आई।
बता दें कि अभिनेत्री की शादी का सेलिब्रेशन 29 अक्टूबर से शुरू हुआ था। उस दौरान उन्होंने अपनी मेहंदी सेरेमनी को काफी एन्जॉय किया था। वहीं तत्पश्चात उनकी हल्दी सेरेमनी के भी फोटोज आए थे जो बेहतरीन रहे थे।

आपकी जानकारी हेतु बता दें कि बीते 6 अक्टूबर को काजल ने इंस्टाग्राम पर गौतम किचलू संग शादी का ऐलान किया था और तत्पश्चात से उनके चाहने वालों में ख़ुशी की लहर थी।
यह खबर भी पढ़े: महाराष्ट्र के इस हत्याकांड पर तैयार हो रही फिल्म, दिल्ली में साजिश बेनकाब करने का हो रहा दावा