मुंबई। पालघर जिले के वालीव पुलिस स्टेशन क्षेत्र के पेल्हार इलाके में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़त लड़की की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पेल्हार स्थित बटर पाडा इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले 30 वर्षीय युवक ने दिसंबर में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी तरह उसने लड़की को ब्लैकमेल करके कई बार दुष्कर्म किया। जब पीडि़ता ने यह बात बताई तो सोमवार को पड़ोसियों ने उसकी जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक शादीशुदा है और एक बच्चे का बाप है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को इसी क्षेत्र में एक शख्स ने 13 साल की लड़की के साथ टेंपो में दुष्कर्म किया था।
यह खबर भी पढ़े: केशकाल में भाजपा ने किया प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन