लखनऊ। लखनऊ में हजरतगंज थाने की पुलिस ने वैवाहिक कार्यक्रमों में हेराफेरी करने वाले दो भाईयों प्रशान्त और शिवा को गिरफ्तार किया है। दोनों मोती महल लॉन के बाहर से पकड़े गए हैं। वहीं मौके से दोनों के साथ हेराफेरी करने वाली उनकी मां अन्नो फरार हो गयी है।
पूर्वी के सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष कुमार और लालबाग चौकी प्रभारी भूपेन्द्र को सूचना मिली कि मोती महल के बाहर दो संदिग्ध युवक देखे गए हैं। इसके बाद दोनों पुलिस अधिकारियों ने अपने टीम के साथ घेराबंदी की और प्रशान्त और शिवा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। दोनों की गिरफ्तारी के समय पुलिस टीम की लापरवाही से अन्नो भाग निकली। जब उसे पकड़ने के लिए गयी महिला उपनिरीक्षक नीशू चौधरी खाली हाथ वापस आ गयी।
गिरफ्तार हुए दोनों भाईयों ने पुलिस को पूछताछ में हेराफेरी करने के संबंध में अपनी बातों को बताया। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे मध्या प्रदेश के राजगढ़ जिले में गांव गुलखेड़ी के रहने वाले है। उनका पूरा गांव हेराफेरी करता है। उनके परिवार में उनकी मां से उन्होंने हेराफेरी का गुण सिखा है। उन्होंने बताया कि वैवाहिक कार्यक्रमों के दौरान वे किसी एक कार्यक्रम में अच्छे कपड़े पहन कर घूस जाते थे। जब कीमती वस्तुओं को उड़ाने के बाद बाहर खड़ी अपनी मां अन्नो को वह सामान देते और फिर वह उसे लेकर गायब हो जाती। बाद में वे दोनों कुछ देर वैवाहिक कार्यक्रम में रहने के बाद निकल जाते।
जयपुर में प्लॉट/ फार्म हाउस: 21000 डाउन पेमेन्ट शेष राशि 18 माह की आसान किस्तों में, मात्र 2.30 लाख Call:09314166166
MUST WATCH & SUBSCRIBE
हजरतगंज थाने पर लिखे गये मुकदमे में दोनों भाईयों प्रशान्त और शिवा की उम्र 19 व 20 वर्ष बतायी गयी है। दोनों की निशानदेही पर 90 हजार रुपये से ज्यादा की राशि बरामद हुईं, जो लिफाफो में थी। इसके अलावा खाली लिफाफा व मोबाइल फोन मिला है। इनकी मां जो फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम लगायी गयी है।