शिमला। थाना ढली के तहत एक युवक को नाबालिग लड़की अगवा करने और उसके साथ दुराचार व मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी 23 साल का कॉलेज स्टूडेंट है और चिडग़ांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि यह लड़की का दोस्त है।
जयपुर में प्लॉट/ फार्म हाउस: 21000 डाउन पेमेन्ट शेष राशि 18 माह की आसान किस्तों में, मात्र 2.30 लाख Call:09314188188
बीते कुछ दिनों पहले लड़की स्कूल में सर्दियों की छुट्टियों के चलते मल्याणा स्थित अपने नाना के घर आई हुई थी। युवक ने लड़की से संपर्क किया और उसे फरार कर ले गया। इस दौरान आरोपी ने लड़की से दुराचार किया और मारपीट की।
MUST WATCH & SUBSCRIBE
परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया है। थाना ढली में आरोपी के खिलाफ 363, 336(ए), 376 और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।