नगांव। नगांव जिला के रूपाहीहाट के समीप लाउ गांव निवासी नूरुल इस्लाम नामक एक ठग को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार ठग नूर इस्लाम एक महिला को नकली नोट देने के नाम पर दो लाख असली नोट ठग लिया था। जब महिला ने नकली नोट के एवज में नुरुल को दो लाख रूपये असली नोट दे दिया और नुरुल ने उसे नकली नोट नहीं दिया तो महिला ने घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दी।
स्थानीय लोगों ने ठग नुरुल इस्लाम को पकड़कर रूपाहीहाट पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार नुरूल ने महिला से पैसा लेने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।
यह खबर भी पढ़े: देश के 3 प्रमुख वैक्सीन केन्द्रों का प्रधानमंत्री ने किया दौरा, कोरोना वैक्सीन के निर्माण के प्रगति के बारे में ली जानकारी