बिवांर। हमीरपुर के बिवांर थानाक्षेत्र के छानी गांव में बजेहटा मार्ग पर विद्युत सबस्टेशन के नजदीक पुलिया के नीचे से एक युवक का सड़ा गला शव पुलिस ने बरामद किया है। शव 5 से छह दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक युवक के कपड़ों से शराब भरी एक शीशी बरामद की है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
ग्रामीणों में अधेड़ की हत्या कर शव को इस स्थान पर फेंके जाने की चर्चा है। घटना की सूचना पर SP ने निरीक्षण किया। दरअसल, बीते शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे छानीखुर्द गांव निवासी चिल्हू प्रजापति की पुत्री रुकमणि विद्युत सबस्टेशन के नजदीक स्थित गुसाई प्रजापति के मकान के निकट बनी पुलिया के बगल में कंडे पाथने गई थी।
यह भी पढ़े: वीडियो: क्या आपने देखा है बारिश के मौसम में मोर को नाचते-झूमते
जहां उसकी नजर पुलिया के नीचे पड़ी। उसने देखा कि कुत्ते कुछ घसीट रहे हैं। तब उसने पास जाकर देखा जहां एक युवक का शव पड़ा था जिसे कुत्ते नोंच रहे थे। इस पर वह चिल्ला पड़ी और भागकर घर पहुंची। जहां उसने अपने परिजनों को घटना बताई। प्रधान ने मामले की सूचना थानाध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ला को दी।
यह भी पढ़े: वीडियो: अनोखा मंदिर: यहां मूर्तियां साक्षात इंसानों की तरह करती हैं बातें
पुलिस ने चौकीदार और ग्रामीणों की मदद से शव को पुलिया से बाहर निकाला। शव निकालने वाले लोगों के मुताबिक, शव को राख और मिट्टी से ढका गया था। आशंका है कि युवक की हत्या किसी दूसरे स्थान पर करने के बाद शव को यहां छिपाया गया है। मृतक का चेहरा और गर्दन पूरी तरह से क्षत-विक्षत था। जबकि उसका पूरा शरीर सही था।
मृतक लाल रंग की टीशर्ट, एक भूरे रंग का लोवर पहने था। पुलिस ने उसके कपड़ों की तलाशी ली जिसमें एक देशी शराब का पौवा और एक जेब में तंबाकू की चुनौठी बरामद की है। मामले की जानकारी होते ही SP दिनेश कुमार पी भी घटनास्थल पहुंचे। थानाध्यक्ष ने शव को 5 से 6 दिन पुराना होने की बात कही है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
NOTE: संजीवनी टुडे Youtube चैनल सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करे !
जयपुर में प्लॉट ले मात्र 2.20 लाख में: 09314188188